फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शारदा सहायक नहर में मिला युवक का शव

Sun, 10 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर पर तलाशी के दाैरान लगी भीड़।
विज्ञापन
हनुमतनगर। नरियावां गांव के एक युवक का शव रविवार दोपहर मित्रसेनपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में मिला। नरियावां गांव के योगेश श्रीवास्तव (34) अमर उजाला के अभिकर्ता थे। वह शनिवार रात नौ बजे साइकिल से घर से निकले थे और नहीं लौटे।
विज्ञापन

परिजनों ने खोजबीन की तो गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर मित्रसेनपुर गांव के पास नहर की पुलिया पर उनकी साइकिल, चप्पल और झोला मिला। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से रविवार दोपहर शव बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक को शनिवार रात 10 बजे तक पुलिया पर लेटे हुए देखा गया था। चौकी प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा, जांच जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें