फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या धाम स्टेशन पर बच्ची से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार

Fri, 15 May 2026 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर पांच वर्षीय बच्ची को उठाकर ले जाने और उसके साथ अभद्र हरकत करने के मामले में आरोपी राजस्थान निवासी प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जीआरपी अयोध्या कैंट ने शुक्रवार तड़के उसे अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से पकड़ा। यह घटना 11 मई की सुबह हुई थी।
विज्ञापन


प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र की एक महिला अपने परिवार के साथ 10 मई को श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या आई थीं। परिवार अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्रथम तल पर रात्रि विश्राम कर रहा था। आरोप है कि 11 मई की सुबह करीब 3:40 बजे एक युवक सो रही बच्ची को उठाकर सीढ़ियों से नीचे ले गया। बच्ची के पिता ने पीछा किया तो युवक बच्ची के शरीर पर गलत तरीके से हाथ फेर रहा था और उसके मुंह व नाक पर दांत से काट लिया था। परिजनों ने बच्ची को युवक के कब्जे से छुड़ाया। घटना के बाद परिवार दर्शन कर प्रयागराज लौट गया था। 13 मई की शाम जीआरपी अयोध्या कैंट थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी जयंत कुमार दुबे ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया और बयान दर्ज किए। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें