फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 03 Dec 2025 08:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
9-ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।-संवाद
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना प्रयागराज-अयोध्या रेलखंड पर बुधवार सुबह हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चांदपुर निवासी विवेक कुमार बुधवार सुबह घर के पश्चिम हाल्ट रेलवे स्टेशन मलेथू कनक आउटर के पास नित्यक्रिया के लिए गए थे। रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक का शव देखकर गांव में सूचना दी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
प्रधान रामचंदर निषाद ने बताया कि मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और दो बहनों में बड़ा था। मौके पर पुलिस को युवक का मोबाइल फोन मिला है। वहीं, युवक की मौत से गांव में मातम और परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता और छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

समाजसेवी लालमणि निषाद, प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद आदि ने घटना पर शोक संवेदना जताई है। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत होना बताया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें