बीकापुर। बाजार गए एक युवक पर चाकू से हमला कर मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह घटना शुक्रवार को खजुरहट बाजार में हुई थी। भवानीपुर ताजपुर निवासी सत्यम यादव ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह खजुरहट बाजार गए थे। वहां खजुरहट निवासी आदर्श निगम, तिवारीपुर ताजपुर निवासी अभिषेक राय, हरिओम सिंह और पुनीत तिवारी ने दो अज्ञात लोगों के साथ उन्हें रोका। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सत्यम को पीटा। उन्होंने चाकू से भी हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।