फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीसीटीवी कैमरे लगाने के विवाद में बुजुर्ग पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 15 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज पुल पर शुक्रवार सुबह 72 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि छह-सात युवकों ने लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार से उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गए। उन्हें दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग के बेटे ने सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर पुरानी रंजिश में हमला कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जोगी का पुरवा, कुढ़ाकेशवपुर निवासी आलोक कुमार वर्मा ने एफआईआर में बताया कि उनके पिता राम नेवल वर्मा ने सड़क और घर के आसपास कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इसे लेकर गांव के ओम प्रकाश और उसके बड़े भाई दुर्गा प्रसाद से विवाद चल रहा था। आरोप है कि दोनों पहले भी कैमरों का मुंह दूसरी तरफ कर चुके थे। इस संबंध में थाने में शिकायत भी की गई थी।
आलोक के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उनके पिता बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। मेडिकल कॉलेज पुल पर पहुंचते ही छह-सात अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। राहगीरों ने उन्हें दर्शननगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां करीब दो घंटे बाद होश आया। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें