फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: किशोर को डराकर 12 लाख के जेवर ले गया युवक, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के लालबाग में 14 वर्षीय किशोर को झूठी एफआईआर में फंसाकर जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी देकर घर से जेवर व नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। किशोर के दादा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी श्रेयांस मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, 10 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे किशोर के परिवार के सभी सदस्य बाजार गए थे। इसी दौरान मोहल्ले का श्रेयांस मालवीय घर पहुंचा। आरोप है कि उसने घर में अकेले मौजूद किशोर को मोबाइल पर एक प्राथमिकी दिखाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही। उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद जान से मारने और गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की।
आरोप है कि रकम नहीं मिलने पर युवक किशोर को डराकर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार रुपये नकद ले गया। इनमें सोने की सात अंगूठियां, छह कान की रिंग, दो मंगलसूत्र, सोने की दो चेन, करीब एक किलोग्राम चांदी की सिल्ली, चांदी का एक रुपया, दो पायल और प्लेटिनम लॉकेट लगी चेन शामिल हैं।
विज्ञापन

छात्र के दादा कृष्ण किशोर मणि त्रिपाठी के मुताबिक, डर के कारण बच्चा तत्काल घटना के बारे में नहीं बता सका। बाद में परिवार के पूछने पर उसने पूरी बात बताई। इसके बाद दादा ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। मामले की जांच थाना प्रभारी मनोज शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें