फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चढ़ावा चोरी के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपियों की पेशी आज

Wed, 14 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जिला कारागार अयोध्या में निरुद्ध आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में बुधवार को पेश किया जाएगा। इस दौरान आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की ओर से दाखिल आरोप पत्र पढ़कर सुनाया जाएगा।
विज्ञापन

उसके बाद आरोप के गठन (चार्ज फ्रेम) की कार्यवाही की जाएगी। सभी आठों आरोपियों पर चार्ज फ्रेम होने के बाद ही आगे की अदालती कार्यवाही शुरू हो सकती है। मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी ने 23 सितंबर को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। जिसके बाद से प्रकरण में अदालती कार्यवाही शुरू हो गई। विवेचक के प्रस्तुत आरोप पत्र में कृष्ण मोहन,चंपत राय सहित 133 गवाहों की भारी भरकम सूची अदालत में दाखिल की गई है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें