पूरा बाजार। महराजगंज के कल्याणपुर बरौली गांव में शराब मंगाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक और उसके माता-पिता की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तुषार सोनी ने तहरीर में बताया कि 19 नवंबर की रात करीब नौ बजे वह पास के गांव में आर्केस्ट्रा देखने गया था। वहां गांव के ही आदित्य सिंह और आजाद सिंह ने उस पर शराब मंगाने का दबाव बनाया। तुषार के मना करने पर दोनों ने उसे गाली दी और पिटाई की।
आरोप है कि इसके बाद श्रवण कुमार सिंह, आदित्य सिंह और आजाद सिंह पीड़ित के घर पहुंच गए और उसके माता-पिता के साथ भी अभद्रता व पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष महराजगंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।