रुदौली। हजरत शेख उल आलम मखदूम साहब का 610वां उर्स शुरू हो गया है। उर्स के अवसर पर शुक्रवार रात दरगाह शरीफ में कव्वाली हुई। देवा से आए सूफी गायक शावेज वारसी ने हिंदी और फारसी में सूफियाना कलाम पेश कर समा बांध दिया।
विज्ञापन
उनकी दिलकश आवाज और सूफियाना अंदाज ने जायरीन को मंत्रमुग्ध कर दिया। कव्वाली सुनने पहुंचे लोगों ने शावेज वारसी की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। दरगाह शरीफ में कव्वाली का यह सिलसिला 26 नवंबर तक लगातार जारी रहेगा।