फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नौकरी का झांसा दिया, ड्राइविंग वीजा के नाम पर युवक को टूरिस्ट वीजा पर उज्बेकिस्तान भेजा; 1.62 लाख ठगे

Thu, 19 Nov 2026 04:49 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

गोंडा के युवक को उज्बेकिस्तान में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.62 लाख रुपये ऐंठने और टूरिस्ट वीजा पर भेजने का मामला सामने आया है, जहां नौकरी न मिलने पर कर्ज लेकर वतन लौटना पड़ा। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वर्क वीजा के नाम पर ठगी - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर अयोध्या से एक व्यक्ति को उज्बेकिस्तान भेजा गया। वहां पता चला कि उसे वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा दिया गया है। नौकरी नहीं मिलने पर उसे किसी तरह घर लौटना पड़ा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की है।

विज्ञापन


गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी पवन कुमार के मुताबिक, अयोध्या के बेनीगंज क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर निवासी सुनील कुमार मौर्य ने उन्हें उज्बेकिस्तान में चालक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में फोन-पे के माध्यम से 1.62 लाख रुपये लिए। विदेश पहुंचने पर उसे टूरिस्ट वीजा दिए जाने की जानकारी हुई। उनके परिवार ने कर्ज लेकर 25 हजार रुपये भेजे तो वह लौट सके।

मेडिकल, खाने और ठहरने में भी करीब 45 हजार रुपये खर्च हुए। देश लौटने के बाद उन्होंने रुपये वापस मांगे तो 20 हजार रुपये देकर शेष रकम एक सप्ताह में लौटाने का आश्वासन दिया गया। डेढ़ महीने बाद भी रुपये नहीं मिले। तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने 2.12 लाख रुपये वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें