अयोध्या। गंगा दशहरा पर सरयू स्नान करने आए एक युवक की रील बनाते समय डूबने से मौत हो गई। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
बस्ती निवासी आदर्श सिंह (20) सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे अपने मौसी के बेटे तन्मय के साथ अयोध्या धाम आए थे। इस बीच पुराने सरयू पुल के नीचे बने अस्थायी जेटी ब्रिज से वह सरयू नदी में जेटी पर रील बनाने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सरयू की धारा में बहने लगे। तन्मय ने गुहार लगाई तो वहां मौजूद स्थानीय गोताखोरों, जल पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ। मौके पर आए परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।