फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महाआरती से जगमगाया सरयू तट, सजी भव्य झांकी

Tue, 26 May 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को रामनगरी का सरयू तट भक्ति और आस्था के दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा। सरयू अवध बालक समाज, आंजनेय सेवा संस्थान, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के संयुक्त संयोजन में आयोजित गंगा दशहरा उत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत मां सरयू की आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे पुष्पों और मनोहारी सजावट से सुसज्जित झांकी के दर्शन के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
शाम को आयोजित भजन संध्या में भक्तिमय प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राममय बना दिया। भजन गायक मंडलियों ने भगवान राम और मां गंगा की महिमा का गुणगान किया, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
विज्ञापन

उत्सव का मुख्य आकर्षण मां सरयू की 5051 बत्तियों से उतारी गई भव्य महाआरती रही। दीपों की अलौकिक आभा से सरयू तट जगमगा उठा और पूरा वातावरण मंत्रोच्चार तथा जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता कर मां सरयू से सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें