फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

Thu, 21 May 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना भरत कुंड दर्शन नगर मार्ग पर हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन




पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मित्रसेनपुर निवासी सोनू प्रजापति (19) अपने मित्र अकबरपुर निवासी अमन (21) के साथ नंदीग्राम भरत कुंड जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जांच-पड़ताल के बाद चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने सोनू प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमन को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। अस्पताल की ओर से कोतवाली बीकापुर को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा कि चालक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।



हादसे की खबर सुनकर मृतक सोनू प्रजापति के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि सोनू प्रजापति अविवाहित था और अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पूरा कलंदर क्षेत्र में आता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें