फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हादसे में युवा व्यवसायी की मौत, साथी की हालत गंभीर

Sun, 02 Mar 2025 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए बाइक सवार युवा व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत हो गई। साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार देर रात खजुरहट-मिल्कीपुर मार्ग पर हैरिंग्टनगंज के पास हुआ है।
विज्ञापन

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार खजुरहट निवासी अनुपम केसरवानी (24), गोला बाजार के ही उत्तम कुमार शर्मा (42) के साथ शनिवार की रात बाइक से इनायतनगर थाना क्षेत्र के पालिया गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। इस बीच हैरिंग्टनगंज के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते दोनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अनुपम केसरवानी की मौत हो गई। घायल उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बगल के खेत में लगाई गई बैरिकेडिंग के खंबे और कटीले तार में फंसकर वह घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे अनुपम का सिर खंभे से टकरा गया।
विज्ञापन

मृतक अनुपम केसरवानी दो भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। वह कपड़े की दुकान चलाते थे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर मृतक का शव जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गोला बाजार खजुरहट के व्यापारियों ने दुकानें बंद करके शोक संवेदना जताई। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रिंस पांडेय, भाजपा नेता श्रवण दुबे, पवन चौरसिया, सच्चिदानंद तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि धनंजय सिंह आदि ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें