फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हाथ थामकर एक दूजे के हुए 209 जोड़े

Sun, 02 Mar 2025 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। विकासखंड मुख्यालय पर रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अमानीगंज, मिल्कीपुर , हैरिंग्टनगंज विकास खंडों एवं नगर पंचायत कुमारगंज के 206 हिंदू व तीन मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे। अतिथियों ने नव युगलों को आशीर्वाद, उपहार व प्रमाण पत्र भेंट किया। समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीदेवी ने किया।
विज्ञापन

समारोह में विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत नव युगलों को जीवन की नई पारी शुरू करने का अवसर प्रदान किया है। सरकार परिवार को सजाने-संवारने के साथ ही नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने का भी काम कर रही है। विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजना से बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। उन्होंने कल्याणकारी योजना के संचालन के लिए सरकार को धन्यवाद देते हुए नव युगलों को बधाई व आशीर्वाद दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन भाजपा नेता हरिकेश बहादुर शुक्ला ने किया। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक पांडेय की टीम ने मांगलिक गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, बीडीओ अमानीगंज सूर्यनारायण मिश्र, बीडीओ हैरिंग्टनगंज अखिलेश मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, सहकारी बैंक के निदेशक शंभू सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन पांडेय, जनार्दन मौर्य, शीतला वाजपेयी, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें