फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नेशनल खो-खो में यश विद्या मंदिर बना विजेता

Fri, 05 Sep 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पिनेकल पब्लिक स्कूल गांधीनगर, गुजरात में एक से पांच सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल खो-खो क्लस्टर प्रतियोगिता में अयोध्या जनपद का यश विद्या मंदिर चमक उठा। विद्यालय की अंडर-17 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में चेन्नई को चार अंकों से हराकर राष्ट्रीय विजेता का खिताब अपने नाम किया। कोच शिवेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 59 टीमों के साथ-साथ कतर, ओमान, यूएई और कुवैत सहित सात अंतरराष्ट्रीय टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अयोध्या की टीम ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाते हुए गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा और ओमान को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में टीम ने क्लस्टर-19 उत्तर प्रदेश को पांच अंकों से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें अयोध्या ने केरल को मात्र दो अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पांच सितंबर को खेले गए फाइनल में अनुराग के नेतृत्व में शनि, अंकुर, राज, विवेक, अंगद, श्रेय, दिव्यांशु, आयुष, फरहान, अनुभव और शरद ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कोऑर्डिनेटर गिरीश वैश्य, प्रसून श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव और खेल विभागाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि टीम के अयोध्या लौटने पर भव्य स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें