फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तिलोदकी गंगा प्रोजेक्ट में दूसरे चरण का काम भी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तिलोदकी गंगा को नया जीवन देने के प्रोजेक्ट में अब दूसरे चरण का काम भी शुरू हो गया है। पहले चरण का काम अंतिम दौर में है। इसे 30 जून तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य है। इसी के साथ एक से सात जुलाई तक नदी के दोनों तटों पर वृहद पौधरोपण अभियान के लिए गड्ढों को खोदने की काम भी शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन इस नदी के आसपास सुरम्य स्वरूप देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


तिलोदकी गंगा की अविरल धारा प्रवाहित करने के लिए पहले चरण में गौरा ब्रह्मनान, अर्चर और पंडितपुर गांव में 6.5 किमी की दूरी पर सफाई के साथ इसे गहरा करने का काम चल रहा है। इसके लिए 350 मजदूर लगाए गए हैं। इस दौरान किए जा रहे काम में मौसम का भी साथ मिल रहा है। इसलिए इसे तेज गति से निपटाया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से विभिन्न स्थानों पर मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी जा रही है।

इसी के साथ भिटौरा, वलीपुर, रायपुर और हुसेपुर गांव में नदी को पुराने स्वरूप में लाने के लिए दूसरे चरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। इन गांवों में नदी के गुजरने वाले स्थानों पर मजदूरों की ओर से सफाई और गहराई सुनिश्चित करने के लिए खोदाई का काम किया जा रहा है। प्रशासन की मंशा है कि पहले चरण का 6.5 किमी दूरी का काम हर हाल में तय अवधि तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान प्रशासन को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। इसकी प्रमुख वजह नदी के स्थानों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे हैं। नदी के गाटों की तलाश में भी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस तरह की समस्या मसौधा ब्लॉक क्षेत्र में ज्यादा आ रही है। इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने अमर उजाला को बताया कि इसके लिए राजस्व विभाग की टीमों को लगाया गया है। नदी का गाटा कहीं पर नाला और कहीं तलैया के नाम पर दर्ज है। लेखपालों को लगाकर मैपिंग कराई जा रही है।

मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि एक जुलाई से सात जुलाई तक नदी के दोनों तटों पर फलदार और छायादार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सहजन के पौधे भी लगाए जाएंगे। सहजन के पौधों की बड़ी खेप विशेष रूप से आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें