फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सौर ऊर्जा और हरित उद्यमिता से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

Sat, 16 May 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
 पीरे दला स्थित केला रेशा प्रदर्शन इकाई पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को सौर ऊर्जा
विज्ञापन
अमानीगंज। हरित उद्यमिता और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अमानीगंज विकास खंड के पीरे दला स्थित केला रेशा प्रदर्शन इकाई पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन




यह कार्यक्रम नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल (एनआरडीसी) और द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के संयुक्त तत्वावधान में ओंकार सेवा संस्थान के संयोजन से सौर प्रौद्योगिकी द्वारा जलवायु अनुकूलन एवं आजीविका सृजन विषय पर रहा।



कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना, अनुकूलन क्षमता विकसित करना और सौर ऊर्जा आधारित तकनीकों से आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना रहा।
विज्ञापन




एनआरडीसी इंडिया के राना पुजारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण बिना मौसम बारिश, अतिवृष्टि और अनावृष्टि जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन कम करने और स्वच्छ ईंधन अपनाने की अपील की।



टेरी के निदेशक डॉ. पी.के. भट्टाचार्य ने महिलाओं और किसानों से सौर ऊर्जा तकनीक अपनाने का आह्वान किया। कहा कि सौर ऊर्जा ईंधन संकट का स्थायी समाधान है और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है।



एनआरडीसी इंडिया के उत्तर प्रदेश प्रमुख हिमांशु गुप्ता ने सौर ऊर्जा को आजीविका का साधन बनाने पर जोर दिया। टेरी की फेलो पल्लवी सिंह ने महिलाओं को प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग की जानकारी दी।



प्रशिक्षण के दौरान 40 महिलाओं को सुल्तानपुर जिले के डोभीयारा स्थित कलावती एग्री फार्म का भ्रमण कराया गया।



कार्यक्रम में टेरी के एसोसिएट फेलो विजय विक्रम सिंह परिहार, डॉ. लोकेंद्र सिंह, अपूर्वा मलिक और आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के डॉ. के.एम. सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।



ओंकार सेवा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूर्य कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सौर ऊर्जा और हरित उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण में हिमांशु उर्फ गौरी, उषा मौर्य, जनकल्ली, जालपा कुमारी, गुडंबा देवी, पूजा, अनीता, लता, वैष्णवी और नीलम समेत 40 प्रतिभागी महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें