मेडिकल कॉलेज में महिला का ऑपरेशन करते चिकित्सक।
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के सर्जरी विभाग ने एक महिला के लिवर से सिस्ट का सफल ऑपरेशन करके उसे दर्द से राहत पहुंचाई है। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब सामान्य बताई गई है।
देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के नकटापार गांव निवासी सुभावती देवी (47) लंबे समय से लिवर में सिस्ट की समस्या से परेशान थीं। परिजनों ने पहले देवरिया और गोरखपुर के निजी अस्पतालों में इलाज कराया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी बीच वह मेडिकल कॉलेज दर्शननगर आईं और रविवार सुबह उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
चिकित्सकों ने तत्काल जांच कर उसी दिन दोपहर में ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. एम.सी. पांडेय के मार्गदर्शन में डॉ. प्रदीप कुमार सिंह), डॉ. सृष्टेश तिवारी और डॉ. पीयूष कांत ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. नेहा सिंह और डॉ. अर्पिता लाल भी शामिल रहीं। (संवाद)