फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मवई में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके की सूचना पर पुलिस ने शव लिया कब्जे में

Sat, 18 Apr 2026 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। क्षेत्र के ग्राम बैहारी में एक 48 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान नईम की पत्नी वाफिया के रूप में हुई है। शनिवार को उनका शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिला।
विज्ञापन

वाफिया बृहस्पतिवार को ही बलरामपुर जिले स्थित अपने मायके से ससुराल लौटी थीं। बताया जाता है कि वह अक्सर अपने पति की हरकतों से परेशान रहती थीं और इसकी शिकायत कई बार मायके वालों से भी कर चुकी थीं। मौत के बाद ससुराल वाले शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच, मायके वालों को मौत की खबर मिली और उन्होंने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार और चौकी इंचार्ज आयुष यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मायके वालों के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें