फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 19 May 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मया बाजार। कस्बे के हार्डवेयर व्यवसायी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के मेमो पर उनका पोस्टमार्टम कराया गया। घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के मया बाजार की है। बताया जाता है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते गुरुवार की देर रात दुकान में रखे एसिड को पी लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर लखनऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद बाजार में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। थानाध्यक्ष महराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें