रामपुर भगन। परिषदीय विद्यालयों में 17 जून तक गर्मी की छुट्टी होते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर भगन की प्रधानाध्यापिका नीलम मिश्रा ने बताया कि व्यस्त शैक्षणिक वर्ष के बाद विद्यार्थियों को अवकाश की आवश्यकता होती है। इसीलिए विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टी दी जाती है।
गर्मी की छुट्टी 20 मई से 15 जून तक होती है, लेकिन 16 जून को रविवार व 17 जून को ईद अल जुहा का अवकाश होने के कारण स्कूल 18 जून को खुलेंगे। अवकाश की जानकारी होने के बाद बच्चे बेहद उत्साहित और मस्ती में नजर आए। छात्र ऋषभ ने बताया कि वह मामा के घर जाएंगे। वैष्णवी ने कहा कि वह नैनीताल घूमने जाएंगी।