फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मदद के बहाने एटीएम से निकाले 50 हजार रुपये

Sat, 21 Nov 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एटीएम से रुपये निकालने में मदद करने के बहाने एक जालसाज ने युवती का कार्ड चोरी कर लिया। इसके बाद उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जनौरा के दीन पांडेय का पुरवा निवासी रामकुमार के मुताबिक, 18 नवंबर को वह अपनी बेटी के साथ रायबरेली रोड बाईपास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन

मशीन से रुपये नहीं निकले तो उनकी बेटी बाहर आने लगी। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम चलने की बात कहकर कार्ड ले लिया। उसने पिन डालने के दौरान उसे देख लिया और मौका पाकर कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें