फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम अस्पताल को दिलाएंगे नई पहचान : डीजी हेल्थ

विज्ञापन
श्रीराम अस्पताल का निरीक्षण करते डीजी हेल्थ डॉ. रतनपाल सिंह व अन्य।
विज्ञापन
अयोध्या। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. रतनपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को श्रीराम राजकीय चिकित्सालय और ऋषभदेव आंख अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीराम अस्पताल को नई पहचान दी जाएगी। यह जिले का मुख्य अस्पताल है और राम मंदिर से सटा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसे अत्याधुनिक बनाना है, ताकि किसी तरह की इमरजेंसी में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि इसमें कार्डियक यूनिट बनाई जाए, जीरियाट्रिक वार्ड और ट्राॅमा सेंटर विकसित किया जाए। यहां उपलब्ध जमीनों का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि 394 प्रकार की दवाएं जिला अस्पताल में उपलब्ध हैं। बाहर की दवाएं न लिखी जाएं, इसके लिए अपर निदेशक व सीएमओ को निगरानी का निर्देश दिया गया है। कोडीन युक्त सीरप पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इसके लिए सर्कुलर जारी किया गया है। औषधि निरीक्षक लगातार निरीक्षण करके इसकी निगरानी कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने अस्पतालों की व्यवस्थाओं, संसाधनों और स्टाफ को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। श्रीराम अस्पताल के बगल स्थित जलकल की भूमि की पैमाइश कराई। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध जमीन की जानकारी जुटाई। इस मौके पर अपर निदेशक डॉ. बीके सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ला, श्रीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें