फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सुस्त गति से हो रहा परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण

Sat, 27 Sep 2025 06:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। आगामी 30-31 अक्तूबर को होने वाली परिक्रमा में लाखों श्रद्धालु आने की संभावना है। प्रशासन ने समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
14- जनौरा पर चल रहा सड़क चौड़ीकरण का कार्य- संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य की रफ्तार बेहद सुस्त है, जिसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सीवर लाइन का काम अधूरा पड़ा है। परिक्रमा 30 व 31 अक्तूबर को होगी। इसमें 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। ऐसे में परिक्रमा से पहले चौड़ीकरण का कार्य पूरा करना कार्यदायी संस्था के लिए चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर चौड़ीकरण कार्य की सुस्त गति पर नाराजगी जताई थी और 30 अक्तूबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया था। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि अभी कई स्थानों पर जल निगम काम कर रहा है, जैसे-जैसे हमें काम पूरा कर दिया जा रहा है, हम काम आगे बढ़ा रहे हैं। बताया कि जनौरा में 1200 मीटर में जल निगम सीवर लाइन आदि का काम कर रहा है, जिसके चलते यहां चौड़ीकरण का काम रुका है। यहां दो से तीन दिन में काम पूरा करने का आश्वासन जल निगम ने दिया है।
इसी तरह घोसियाना में जल निगम का काम चल रहा है। गद्दौपुर, डीएम आवास होते हुए सहादतगंज पर भी सीवर लाइन का काम चल रहा है। ककरही बाजार में भी जल निगम का कुछ काम बचा है। जल निगम का काम पूरा होते ही शेष काम आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कारसेवकपुरम व रामघाट के पास कुछ काम बचा है, जो 15 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। उम्मीद जताई कि परिक्रमा से पहले चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें