फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आंधी और हल्की बारिश से बदला मौसम, अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

Thu, 14 May 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जा रही है। बुधवार दोपहर चली आंधी और हल्की बारिश का असर मौसम पर साफ दिखाई दिया। पिछले 24 घंटे में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 4.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवाएं दक्षिणी-पूर्वी दिशा से चलीं। बीते 24 घंटे में वर्षा दर्ज नहीं की गई, हालांकि दिन में चली आंधी और बूंदाबांदी के कारण वातावरण में ठंडक महसूस की गई। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉक्टर सीताराम मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें