फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी में हुए दलित उत्पीड़न के खिलाफ करेंगे आंदोलन : सांसद

Sun, 26 Oct 2025 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
02-सिविल लाइन ​​स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते सांसद अवधेश प्रसाद।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने दीपावली की रात लखनऊ के काकोरी में बीमार दलित व्यक्ति से मूत्र चटवाने की घटना की निंदा कर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों के ऊपर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। दीपावली की रात काकोरी में एक वृद्ध और बीमार दलित बगल में स्थित एक मंदिर के चबूतरे पर बैठा था। इस दौरान खांसते समय उनका मूत्र निकल गया, जिसके बाद आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका उत्पीड़न किया। उनके गले पर पैर रखकर उन्हें वह मूत्र चाटने पर विवश किया। यह घटना बेहद निंदनीय और मानवता के खिलाफ है।
16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उसमें अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव से वार्ता करके इस मुद्दे पर सत्याग्रह किया जाएगा। वहीं, दीपोत्सव में उन्हें न बुलाए जाने पर कहा कि अगर उन्हें दीपोत्सव में बुलाया गया होता तो वह सारा काम छोड़कर नंगे पांव दौड़कर जाते। 25 नवंबर को आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में यदि उन्हें बुलाया गया तो वह निश्चित तौर से शामिल होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, यदुनाथ यादव, ओरौनी पासवान, मीडिया प्रभारी लवलेश पांडेय, शशांक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें