फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छठ पर चमका कारोबार, सात करोड़ का हुआ व्यापार

Sun, 26 Oct 2025 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
01- चौक बाजार में फलों की खरीदारी करते लोग- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। आस्था के महापर्व छठ पर बाजारों रौनक देखने को मिल रही है। रविवार को शहर और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में पूजन सामग्री की खूब खरीदारी हुई। खासकर पूजा में उपयोग होने वाले बांस के बने दौरी-सूप, कोछा और फलों की बिक्री हुई। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में बिक्री में लगभग 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। करीब सात करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

बाजारों में डेढ़ लाख से ज्यादा दौरी-सूप और कोछा बिके। इससे करीब दो करोड़ का कारोबार हुआ। छठ पर्व से जुड़ी सामग्री की खरीदारी से शहर में लगभग तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बाजारों में लोग सुबह से ही ताजा फलों की खरीदारी कर रहे थे। चौक बाजार में फल की दुकान लगाने वाले अमित ने बताया कि शहर में करीब 200 क्विंटल फलों की बिक्री हुई है। इसमें नींबू, केला, अनानास और नारियल की खरीदारी अधिक हुई है। फलों की मांग बढ़ने से इसके दामों में 15 से 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गन्ना 10 से 15 रुपये पीस बिक रहा है।
चौक बाजार के दुकानदार सूरज गुप्ता ने कहा कि इस बार लगभग पांच हजार से ज्यादा सूप और दौरी बिके हैं। इस बार 20 से 30 प्रतिशत अधिक का कारोबार हुआ है। सुभाष नगर के कपड़ा व्यापारी प्रियंक रस्तोगी ने बताया कि जिले में छठ पर्व का चलन बढ़ रहा है। पिछले साल की तुलना में करीब दो गुना व्यापार हुआ है। महिलाएं हल्के रंग की साड़ियां खरीदना ज्यादा पंसद कर रही हैं। चूड़ी विक्रेता अकरम ने बताया कि छठ पर्व पर व्रती महिलाएं शृंगार के सामानों का दान करती हैं। त्योहार में व्यापार अच्छा हो रहा है।
विज्ञापन


बिहार से रामनगरी आ रहे छठ मनाने
अयोध्या में छठ पर्व पर बिहार, गोरखपुर, झारखंड, वाराणसी, प्रयागराज जैसे दूर-दराज इलाकों से लोग त्योहार मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। छठी मइया की पूजा करने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। इससे सरयू नदी के तट पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को काफी लाभ हो रहा है। गुप्तारघाट पर दुकान लगाने वाले मयंक सिंह ने बताया कि पहले छठ यहां बहुत कम लोग मनाते थे। इधर कुछ वर्षों में छठ का चलन बढ़ा है। राम मंदिर बन जाने से छठ पर्व पर देशभर से हजारों लोग यहां त्योहार मनाने के लिए आ रहे है। इससे हर दिन पांच से दस हजार रुपये की कमाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें