फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिला तीमारदार की फोटो खींचने पर वार्डबॉय सस्पेंड

Thu, 28 Aug 2025 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की महिला तीमारदार ने वार्डबॉय पर अभद्रता करने और जबरदस्ती फोटो खींचने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद प्राचार्य ने आरोपी वार्डबॉय को सस्पेंड कर दिया है। कल्याणपुर केवटानी निवासी एक महिला ने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस को बुधवार को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें उनका आरोप था कि उनकी मां एमआईसीयू में भर्ती हैं। मंगलवार को वार्डबॉय संजय शर्मा ने उन्हें बुलाया। उसके हाव-भाव से उन्होंने उसे डॉक्टर समझा। बाद में वह मरीज को सीटी स्कैन कराने ले गया और उन्हें बुलाकर उनसे अभद्रता करने लगे। उनके साथ जबरदस्ती अपनी फोटो खींच ली। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि आरोपों का संज्ञान लेकर मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई थी। प्रथम दृष्टया सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से तैनात वार्डबॉय की सेवा बाधित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें