फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गर्भवती महिलाओं को सीएचसी से लौटाने पर भड़के सीएमओ

Thu, 28 Aug 2025 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली और शिकायतों पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बृहस्पतिवार शाम निरीक्षण किया। बीते दिन सीजर के लिए आशा बहुओं की ओर से लाई गईं पांच गर्भवती महिलाओं को अस्पताल कर्मियों की ओर से कहीं और ले जाने को कहकर लौटा दिया गया था।
विज्ञापन

इसकी शिकायत सीएमओ से की गई थी। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए जांच के लिए समिति गठित की है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अपर्णा कोहली 15 दिन के अवकाश पर हैं, ऐसे में संवेदनशील सेवाओं को संभालने के लिए जिला स्तर पर बनी डेडिकेटेड टीम की तैनाती की गई है। बताया कि एक माह के भीतर सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू हो जाएगी। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी पर 70 प्रकार की ब्लड जांचों के लिए व्यवस्था है। यदि कोई चिकित्सक बाहर की जांच, दवा या अल्ट्रासाउंड लिखेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। कहा कि अगले सप्ताह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें