फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामायण के प्रसंगों से सज रहीं दीवारें, दिखेगी त्रेता युग की झलक

Wed, 04 Nov 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
दीवारों पर आकृति बनाते कलाकार।
विज्ञापन
अयोध्या। 10वें दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए रामनगरी को रामायण के प्रसंगों से सजाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से रामकथा पार्क से लता मंगेशकर चौक तक दीवारों पर चित्रांकन कराया जा रहा है। इसके माध्यम से शहर को त्रेतायुग की झलक वाले स्वरूप में संवारने की तैयारी है।
विज्ञापन

दीवारों पर भगवान श्रीराम, माता सीता और रामायण के प्रमुख प्रसंगों को उकेरा जा रहा है। इनके साथ पारंपरिक दीपों की आकृतियां और दीपोत्सव अयोध्या-2026 के संदेश भी बनाए जा रहे हैं। कलाकार रंगों और कूची के माध्यम से रामकथा को जीवंत रूप दे रहे हैं। रात में रोशनी के बीच ये कलाकृतियां रामनगरी की सुंदरता बढ़ाएंगी। चित्रों के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और रामायण के प्रसंगों से जोड़ने की पहल की जा रही है।

पूरी अयोध्या को राममय बनाने का प्रयास : नगर आयुक्त
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। रामकथा पार्क से लता मंगेशकर चौक तक दीवारों पर भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंगों और पारंपरिक दीपों की कलाकृतियां बनवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें