फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मुफ्त जारी होता है राम मंदिर का वीआईपी पास

Sat, 15 Feb 2025 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो सके इसके लिए वीआईपी पास भी जारी किए जाते हैं। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दो तरह के पास (सुगम व विशिष्ट दर्शन) ऑफलाइन व ऑनलाइन तरह से जारी किए जाते हैं। रोजाना ऑनलाइन करीब 300 पास जारी किए जाते हैं, जबकि ऑफलाइन करीब 2500 पास जारी करने की व्यवस्था है। दर्शन के लिए सात स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। पास जारी करने के लिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा प्रशासन को भी पास जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। पास केवल अधिकृत व्यक्तियों की ओर से जारी किए जाते हैं। किसी होटल, धर्मशाला, गाइड की ओर से यदि पास किसी श्रद्धालु को दिए जाते हैं तो वह फर्जी हो सकता है।
विज्ञापन


सुगम दर्शन व विशिष्ट दर्शन पास, आरती पास ट्रस्ट की बेवसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर स्लॉट के अनुसार पास बुक किए जाते हैं। एक पास पर आठ लोगों को दर्शन के लिए जाने की अनुमति होती है। सभी लोगों के पास आधार कार्ड होना जरूरी होता है। स्लॉट के निर्धारित समय से पहले निर्धारित प्रवेश द्वार पर पहुंचना होता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

ऑफलाइन पास ट्रस्ट व प्रशासन के अधिकृत व्यक्तियों की संस्तुति पर ही बनता है। यह पास बिल्कुल नि:शुल्क बनाया जाता है। इसके लिए एक फार्म भरना होता है, जिस पर दर्शनार्थियों के नाम, उम्र, पता दर्ज किए जाते हैं। आधार कार्ड का नंबर दर्ज किया जाता है। पास बनने पर पीडीएफ उपलब्ध कराया जाता है। पीडीएफ की फोटोकॉपी दिखाकर श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। सबके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें