फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं से संतृप्त किए जाएंगे गांव

Tue, 23 Dec 2025 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
6-मिल्कीपुर के परसवां में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ घर-घर भ्रमण करते सीएमओ।-संवाद
विज्ञापन
मिल्कीपुर। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार से संपूर्ण स्वास्थ्य संतृप्तता अभियान की शुरुआत की है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होने वाले इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं से संतृप्त किया जाएगा। इसके लिए दो दिन तक हर गांव में विशेष शिविर लगाया जाएगा, जिसमें हर तरह की स्वास्थ्य टीम मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने मंगलवार को विकास खंड मिल्कीपुर के परसवां से इसकी शुरुआत की। पहले दिन सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम, सचल चिकित्सा वैन के साथ परसवां गांव पहुंची। घर-घर संपर्क करके आमजन से स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। उनसे अब तक मिल रही योजनाओं की जानकारी ली गई।
सीएमओ 70 वर्षीय सुकना के घर पहुंचे। उनके आयुष्मान कार्ड की जांच की तो पता चला कि परिवार में सात सदस्य हैं, लेकिन चार लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बना है। इसी तरह राजितराम के घर पर उनकी उनकी पत्नी मिलीं। बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य हैं और सभी का आयुष्मान कार्ड बना है। इसी तरह पूरे गांव का भ्रमण करके उन्होंने वंचित लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए। बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों की शुगर, बीपी आदि की जांच की। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी, डीपीएम रामप्रकाश पटेल, डॉ. पीसी भारती, एआरओ आशुतोष दूबे, सीएचसी अधीक्षक मिल्कीपुर आनंद सिंह, खंडासा के आकाश मोहन, हैरिंग्टनगंज के रविंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अभियान के तहत होंगे यह कार्य
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि इस अभियान का का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाना है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर योजना से वंचित लाभार्थियों को चिह्नित करके उन्हें योजना से जोड़ेगी। इसमें आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, मोतियाबिंद की जांच, क्षय रोगियों की स्क्रीनिंग, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। हर गांव में दो दिन का अभियान रहेगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के हर इकाई की टीम संबंधित गांव में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें