फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्ध हालात में कुएं में मिला ग्रामीण का शव

Mon, 13 Oct 2025 08:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। क्षेत्र के जलालपुर भग्गू गांव हरिपाल (50) रविवार शाम करीब सात बजे घर से बाहर निकले थे, जो देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन रात में कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर से कुछ दूरी पर एक पुराने कुएं के पास उनकी चप्पल दिखाई दी। आशंका होने पर परिजनों ने कुएं में झांका तो उनका शव दिखाई दिया। पुलिस और नायब तहसीलदार राम खेलावन ने शव बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि मृतक के दो बेटी हैं, जिनमें एक अविवाहित है। उनके पत्नी की कई वर्ष पहले हो मौत चुकी है। घटना से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रभारी निरीक्षक लाल चंद्र सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें