फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, तीन दिन में मांगें न मानी तो धरना

Mon, 13 Jul 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सीडीओ को ज्ञापन सौंपते ग्राम रोजगार सेवक। 
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीडीओ और डीसी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मनरेगा कार्यों के लिए मोबाइल और डेटा की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष अमरदीप गौड़ ने बताया कि 10-14 माह से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान और बकाया ईपीएफ अंशदान जमा कराने की मांग की गई। एनएमएमएस एप्लीकेशन के लॉगिन आईडी और पासवर्ड केवल संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों को ही उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन

जिला संयोजक रामू निषाद ने मानदेय भुगतान में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चुनाव ड्यूटी, यू एल सर्वे, एसआईआर, जनगणना, पशु गणना और बीएलओ के 10 वर्षों से लंबित पारिश्रमिक व भत्ते के भुगतान की भी मांग उठाई। ग्राम रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिला महामंत्री सोनू आजाद, उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष अभय त्यागी, बीरेंद्र कुमार, सुनील पांडेय, अनूप सिंह, बब्लू प्रसाद, मनोज सिंह, आदित्य पांडेय, दिनेश वर्मा सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें