फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ेंगे गांव के बच्चे-बूढ़े

Thu, 12 Mar 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। गांव के बच्चों को अब गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा। विकासखंड की 28 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पंचायत पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं। यह पहल सरकार की अभ्युदय योजना के तहत शुरू की गई है।
विज्ञापन


इन पुस्तकालयों के माध्यम से छात्र, बुजुर्ग और महिलाएं ग्राम स्तर पर ही अध्ययन की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। यहां साहित्य, कला, खेल, कहानी और सामान्य ज्ञान सहित अनेक विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी को विद्युत, सौर ऊर्जा और वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इससे गांव के आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य बच्चे सिविल, नीट, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी कर पाएंगे। गांव स्तर पर निशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से पढ़ाई के लिए आर्थिक समस्या से भी निजात मिलेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए अच्छे लेखकों की 648 पुस्तकें राजकीय लाइब्रेरी अयोध्या के माध्यम से शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। इन पुस्तकों का मूल्य एक लाख बीस हजार रुपये अंकित है।


चयनित ग्राम पंचायतें और संचालन

पहले चरण में बीकापुर विकासखंड की कुल 75 ग्राम पंचायतों में से 28 का चयन किया गया है। इनमें खजुरहट, बबुरिहा कौधा, सराय भनौली, रामनगर, चौरे चंदौली, मलेथू कनक, असकरनपुर, परोमा, भैरव पुर टिकरा, सराय खरगी, कटारी, बछरामपुर, कोदैला, मरुई सहाय सिंह, मंगारी, मीतनपुर, डेहरियावा, दयालजोत, देवापुर, ताजपुर, बोदहरी, अमावा, माझा सोनौरा, सहावा, सोनबरसा माफी, तोरोमाफी, बैती कला शामिल हैं। विकासखंड के एडीओ पंचायत अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 28 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्देश है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाइब्रेरी के लिए 648 पुस्तकें विकासखंड पर उपलब्ध हो गई हैं, जिनका मिलान कराया जा रहा है। कुछ दिनों में सभी पुस्तकालयों में पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी और संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें