फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर को बम से उड़ा देंगे: खालिस्तानी आतंकी की धमकी के बाद सतर्कता बढ़ी, हर पल अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Fri, 15 Nov 2024 08:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर को बम से उड़ाने की खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां हर पल अलर्ट पर हैं। 
विज्ञापन
राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा एजेंसियों के साथ एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बैठक की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर को सिख फॉर जस्टिस चीफ खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसे लेकर अयोध्या में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पन्नू ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर 16-17 नवंबर को कहा था कि राममंदिर में हिंसा होगी। हम हिंदुत्व विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा एजेंसियों के साथ एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बैठक भी की। राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में पहले से ही सीआरपीएफ, एसएसएफ, पुलिस व पीएसी के जवान तैनात हैं। इसके लिए पूरा परिसर सीसीटीवी, वॉच टॉवर, बूम बैरियर, स्कैनर आदि सुरक्षा के आधुनिक संसाधनों से लैस है। 

यह भी पढ़ेंः- राम के रंग में रमे अमेरिका के क्ले: बोले-राम भक्ति से मिल रही आत्मिक शांति, मौका मिला तो बार-बार आएंगे अयोध्या

पूरी तरह से अभेद्य रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मंदिर परिसर की निगरानी आधुनिक कैमरों से की जा रही है। सीआरपीएफ व एसएसएफ की टीम को विशेष रूप से मुस्तैद रहने को निर्देशित किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा पूरी तरह से अभेद्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें