फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने अस्पताल में बेबी किट बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी किट देकर उन्हें बेहतर खानपान की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिला अस्पताल में चिकित्सक और संसाधन बढ़ाने के लिए वह अपने स्तर से प्रयास करेंगी। अस्पताल की सीएमएस डॉ. विभा कुमारी से चिकित्सकों और आवश्यक संसाधनों की सूची मांगी गई है। इसे सरकार तक पहुंचाकर व्यवस्था में सुधार कराने का प्रयास करेंगी। बताया कि सरकार कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों के उत्थान पर बेहतर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों तक कई तरह की खून जांच सुविधा शुरू कराई गई है। महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान, जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें