फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बीकापुर में 24394 डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन लंबित

Fri, 27 Feb 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची में शामिल डुप्लीकेट व संदिग्ध मतदाताओं के सत्यापन का कार्य तेजी से निस्तारित किया जा रहा है। अभी भी 24,394 मतदाताओं का सत्यापन लंबित है। विकासखंड की तीन ग्राम पंचायतों में तो यह प्रगति शून्य है, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने बताया कि कुल 75 ग्राम पंचायतों में 60976 संदिग्ध डुप्लीकेट मतदाता हैं। इनमें से 33781 मतदाताओं का आधार कार्ड के जरिए सत्यापन कर ऑनलाइन फीडिंग की जा चुकी है। हालांकि 24394 डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन अभी बाकी है। सोनबरसा माफी में 365, बनकट में 914 और सहजपुर में 458 डुप्लीकेट मतदाता हैं, जहां सत्यापन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें