फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मांगलिक समारोह के वाहनों को अयोध्या में मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मांगलिक समारोह के मद्देनजर अयोध्या में वाहनों को प्रवेश की छूट दी जाएगी। यह निर्णय महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर के साथ हुई बैठक में किया गया। इस मौके पर तय किया गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पोस्ट ऑफिस, देवकाली व तुलसी उद्यान की गलियों को जाने वाले रास्ते पर लगाई गई बैरिकेडिंग को भी अधिक से अधिक समय तक खोलने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



महापौर ने बताया कि गोंडा, बस्ती व आसपास के जिलों से शादी-विवाह के लिए अयोध्या आने वाले लोगों से अनुरोध है कि जिनका विवाह स्थल टेढ़ी बाजार के आगे रामपथ के बायीं तरफ है, वे गुप्तार घाट, बंधा होते हुए समारोह स्थल तक जाएं। संबंधित वाहनों की सूचना पहले से प्रशासन को उपलब्ध करा दें, जिससे समारोह स्थल तक जाने में असुविधा न हो।


उन्होंने बताया कि अयोध्या वासियों के लिए रामपथ पर स्थित तुलसी उद्यान, पोस्ट ऑफिस तिराहा व छोटी देवकाली मंदिर के बैरियरों को भीड़ की प्रवाह को देखते हुए अधिक से अधिक समय तक खोलने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कुंभ मेले के दृष्टिगत अयोध्या में परीक्षार्थी, चिकित्सा सहायता या अन्य किसी प्रकार की आकस्मिक सहायता के लिए इन मोबाइल नंबरों 9415140105, 6386038499, 9125969281 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें