फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नहीं मिला वाहन, परिजन ठेले पर ले गए शव

Sun, 30 Aug 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राम मंदिर परिसर में पुलिस कर्मी को राखी बांधती बहनें।
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार शाम मरीज की मौत के बाद शव वाहन को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच विवाद का मामला सामने आया है। शव को ठेले पर रखकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


शहर के सब्जी मंडी निवासी शांति की अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शव को घर ले जाने के लिए उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों से शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की। काफी देर इंतजार के बाद भी वाहन नहीं मिला।

परिजनों का कहना है कि कर्मचारी उन्हें एक-दूसरे के मोबाइल नंबर देते रहे। वीडियो में एक व्यक्ति आधे घंटे से अधिक समय बीतने की बात कहते हुए नाराजगी जताता दिखाई दे रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि वाहन चालक खाना खा रहा था। सूचना मिलने के बाद वह करीब 15 मिनट के भीतर वाहन लेकर पहुंच गया था। हालांकि, तब तक परिजन शव को ठेले पर लेकर जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें