03-मेडल के साथ मौजूद खिलाड़ी।-स्वयं
अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज, मिर्जापुर में 14 से 17 सितंबर तक आयोजित 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक अंडर-14, 17 एवं 19 बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अयोध्या की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कनौसा कॉन्वेंट की कक्षा 11 की छात्रा वैष्णवी सैनी ने सीनियर वर्ग के 52 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। हर्षिका शर्मा ने 55 किग्रा भार वर्ग में, प्रशस्ति यादव ने 62 किग्रा भार वर्ग में तथा नितिका पटेल ने 35 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय की सिस्टर लिंडा थॉमस, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव भगवान दास अग्रवाल, सहसचिव विशाल कुमार गुप्ता, मंडलीय विद्यालय खेल समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, जिला सचिव अभिषेक सिंह, अंकित कौशल एवं विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने कोच प्रिया मिश्रा और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।