फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपावली जैसी रही नवरात्र की खरीदारी

Mon, 22 Sep 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
31-सहादतगंज ​​स्थित चार पहिया के शोरुम में कार की खरीदारी करते लोग।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। नवरात्र के पहले दिन बाजारों में रौनक दीपावली जैसी नजर आई। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने जमकर खरीदारी की। वाहनों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मोबाइल और घरेलू सामानों की बिक्री उम्मीद से अधिक रही। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी की दरों में कमी होने से बहुत राहत मिली है।
विज्ञापन

ऑटो मोबाइल कारोबारी चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन ही जिले में विभिन्न कंपनियों की लगभग 60 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। नवरात्र के अंतिम दिन तक ब्रिकी 200 पार कर जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग शुभ मुहूर्त में नई गाड़ियां खरीदना पसंद करते हैं और जीएसटी संशोधन से कीमतों में राहत ने बिक्री को और बढ़ा दिया। इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन के संरक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि सोमवार 50 से अधिक एसी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बिके। ग्राहक संगीता वर्मा ने बताया कि उन्होंने नवरात्र के पहले दिन फ्रिज खरीदा है। उनका मानना है कि शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी घर में समृद्धि लाती है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी संशोधन बिल लागू होने से कीमतों में थोड़ी राहत मिली है। कार डीलर नंद तिवारी ने कहा कि मां के पावन नवरात्र पर्व के प्रथम दिन की खुशी ग्राहकों और डीलरों दोनों के चेहरों पर साफ झलक रही है। जीएसटी संशोधन बिल के लागू होते ही कारों के नए रेट प्रभावी हुए और इसका सीधा असर खरीदारी पर पड़ा। पहले दिन ही जिले भर में लगभग 20 कारें बिकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें