फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छात्रों से लाखों लेकर कराते थे बीएससी नर्सिंग में एडमिशन, गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पुलिस लाइन ​स्थित सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी राजकरन नय्यर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। बीएसी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में छात्रों से लाखाें रुपये लेकर सीट दिलाने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने सॉल्वर गैंग के तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि बीते माह राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के 11 विद्यार्थी ऐसे पाए गए थे, जिनके फोटो का मिलान नहीं हो पा रहा था। कॉलेज के प्राचार्य की तहरीर पर इन छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा की अगुवाई में पुलिस की एक टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की और सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इस दौरान सिद्धार्थनगर जिले के थाना कठेला समय माता गांव रेहरा खुर्द निवासी अजय सिंह, बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के लखरौरा निवासी रितांशु मौर्या और सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र के छोटी लाइन निवासी सचिन राजवंशी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। तीनों ने बताया कि बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों से लाखों रुपये लेकर उनकी जगह अन्य छात्र को पेपर सॉल्व करने के लिए बिठाया गया था और इसी के जरिए पैसा देने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में सीट मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें