फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरकार की नाकामी से हुआ यूरिया का संकट

Sat, 23 Aug 2025 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश भर में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों की समस्या को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी ने सदर तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार गौरी शंकर वर्मा के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि खाद न मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है। किसान बुनियादी सुविधाओं के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कहा कि किसानों की बोआई बाधित न हो इसके लिए खाद की तात्कालिक उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा राहत के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए। कार्यक्रम में मोहम्मद इसराइल, यूके द्विवेदी, सुनील मौर्य, गायत्री मिश्रा, विद्या वर्मा, संदीप पटेल, गुड़िया राइन, स्वर्णिम वर्मा, अखिलेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें