फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पॉली क्लीनिक के रूप में उच्चीकृत होगा यूपीएचसी रेतिया

Fri, 06 Mar 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) रेतिया को पॉली क्लीनिक के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। यहां तिथिवार विशेषज्ञ चिकित्सक आमजन को बेहतर सेवाएं मुहैया कराएंगे। इसके लिए सीएमओ ने विशेषज्ञों से आवेदन मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेतिया पर बेहतर चिकित्सीय सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से यह पहल की जा रही है। यहां से जुड़े नागरिकों को यहीं पर बेहतर चिकित्सीय सेवाएं मिल सकें, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, बाल रोग, त्वचा रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, नाक, कान गला और मानसिक रोग विशेषज्ञों को रोस्टर के आधार पर तैनात किया जाएगा। ताकि क्षेत्रीय निवासियों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण परामर्श सुविधा मुहैया कराई जा सकें।
इस पहल में सहभागिता करने के इच्छुक विशेषज्ञ चिकित्सक किसी भी कार्य दिवस में सीएमओ कार्यालय में संपर्क करके सहमति पत्र दे सकते हैं। इसके अलावा शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यालय की ई-मेल आईडी urbanhealthfaizabadgmail.com पर भी अपना सहमति पत्र भेज सकते हैं। पॉलीक्लीनिक में सेवाएं देने पर प्रति दिवस पांच हजार रुपये संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें