17-सीनियर नेशनल के लिए नागपुर रवाना हुई यूपी की टीम-खिलाड़ी
अयोध्या। सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की महिला टीम नागपुर के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 20 से 23 जनवरी तक नागपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर की शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश की टीम में अयोध्या से चयनित 12 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। लंबे समय से अभ्यास और कड़ी मेहनत के बाद खिलाड़ियों को सीनियर नेशनल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। खिलाड़ियों का कहना है कि वे पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी और उत्तर प्रदेश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी। कोच रामेंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता से पहले नियमित अभ्यास किया है। अयोध्या की 12 महिला खिलाड़ियों ने अभ्यास के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है और हमें उनसे बेहतर परिणाम की पूरी उम्मीद है। परिजनों ने टीम को नागपुर रवाना होने से पहले शुभकामनाएं दीं।