फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नंदी ग्राम में खिचड़ी भोज में जुटे सैकड़ों भाजपाई

Mon, 19 Jan 2026 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
20-नंदी ग्राम में आयोजित खिचड़ी भोज में शामिल भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
सोहावल/ हनुमतनगर। नंदीग्राम स्थित श्री राम भरत मिलाप मंदिर में आयोजित राम धुन के साथ खिचड़ी भोज में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत भरत कुंड भदरसा के सभासदों समेत सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बातचीत में बैंक के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वह इस बार बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 57 वर्ष की उम्र में, पिछले चार विधानसभा चुनावों से उन्हें प्रदेश नेतृत्व की ओर से मौका देने का आश्वासन मिलता रहा है, लेकिन इस बार वह पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के आह्वान पर ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने तन-मन-धन से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें