फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में 13 से 16 अप्रैल तक होगी यूपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता

Wed, 11 Mar 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा सकुलस्टेडियम में 13 से 16 अप्रैल तक चार दिवसीय यूपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश और प्रदेश के लगभग 2000 से अधिक निशानेबाजों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता यू.पी स्टेट राइफल एसोसिएशन, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं और खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला राइफल क्लब के कोच शनि कुमार वर्मा को प्रतियोगिता का जिला आयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में इतने बड़े स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना जिले के लिए गौरव की बात है। इससे न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि खेल के प्रति युवाओं में भी उत्साह बढ़ेगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान एयर राइफल और एयर पिस्टल सहित विभिन्न वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें