फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: यूपी पुलिस ने जीती वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता

Mon, 02 Feb 2026 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
14- ट्राफी के साथ विजेता टीम के ​खिलाड़ी- संवाद
विज्ञापन
मिल्कीपुर। क्षेत्र के श्रीगनेश सिंह महाविद्यालय में रविवार देर शाम खेले गए राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा व दिल्ली की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। धनबाद रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर, यूपी पुलिस व दिल्ली की टीमों ने अपने लीग मैच जीतकर सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल धनबाद रेलवे बनाम उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसे धनबाद रेलवे की टीम ने 2-1से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल यूपी पुलिस बनाम दिल्ली की टीमों के बीच खेला गया, जिसमे यूपी पुलिस की टीम ने 2-0से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार देर रात करीब 11:30 बजे सम्पन्न हुआ। यूपी पुलिस व धनबाद रेलवे के मध्य खेले गए 25 अंकों के तीन सेटों के इस मुकाबले में यूपी पुलिस की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका उपेंद्र प्रताप सिंह, पंकज द्विवेदी, अनूप कुमार शर्मा, राम शिरोमणि सिंह, अंकित प्रताप सिंह तथा कमेंटेटर की भूमिका सरवरे आलम व साकिब नोमानी ने निभाई। प्रतियोगिता में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह,एस बिल्डर के प्रो. सतपाल सिंह, संस्थापक हरिबक्स, सिंह, देव बक्स सिंह, अरुण द्विवेदी, अनिल सिंह, वीरेंद्र सिंह, राज बख्श सिंह, अजीत सिंह, जितेंद्र, अंबुज, बिंदू विज्ञान, अर्पित सिंह, निशांत, अजय प्रताप आदि ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए आशीर्वाद दिया।

14- ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें